सूरजपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा हेल्प ऑन व्हील्स की शुरुआत की गई है। जिला में पड़ने वाली ठंड से जूझते लोगों राहत पहुंचाने जरूरत मंद लोगो को गर्म कपड़ों प्रदाय के लिए एक मुहिम चलाई हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर के माध्यम से जिला प्रशासन को अशासकीय विद्यालय संघ के द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु 150 नग ऊनी कम्बल वितरण किया। जिसमें सूरजपुर के ग्लोबल पब्लिक स्कूल, माउण्ट स्कूल, वेदान्ता स्कूल, श्रृजन पब्लिक स्कूल, अल्पा स्कूल दतिमा, एसएस पब्लिक स्कूल धरमपुर, दूर्गा शिक्षा निकेतन भैयाथान, सांई राम विद्या मंदिर रामानुजनगर, हॉली टेम्पल स्कूल देवनगर, शिशु शिक्षा निकेतन बसदेई, जय अम्बे पब्लिक हाई स्कूल रामनगर, राजकुमार पब्लिक स्कूल विश्रामपुर, महर्षि विद्या मंदिर प्रतापपुर, डीव्हीएम इन्टरनेशनल स्कूल गोंदा जरही शमिल रहे। साथ ही साथ आज श्रम विभाग ने भी 50 नग जैकेट, 50 स्वेटर, 50 नग दस्ताना, 50 नग ऊनी टोपी, 50 नग मोजा प्रदान किया गया वहीं उप पंजीयक सहकारी संस्थाए की ओर से 15 नग कंबल प्रदाय किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए जिलों में आवश्यक उपाय किए जाने और विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीत लहर के प्रकोप के चलते जरूरतमंदों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन भी जमीनी स्तर पर गरीबों और जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें कम्बल सहित गर्म कपडा का वितरण कर रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा ठंड एवं शीतलहर के बचाव के लिए हेल्प ऑन व्हील्स के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल दान करने अपील नागरिकों से की है। दिन प्रतिदिन नागरिकों द्वारा मदद के लिए हाथ बढ़ाया जा रहा है।
गुलाब महिला समूह द्वारा चंदा एकत्र कर बुजुर्गों व अशक्त व्यक्तियों को किया गया कम्बल वितरण
सोनगरा गौठान में जिला कलेक्टर श्री गौरव सिंह व सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण में सलग्न गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा इस कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्गाे व अशक्त व्यक्तियों को कम्बल वितरण किया गया। एक कदम सहायता की ओर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह, नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बीजूदासन व अन्य अतिथि उपस्थित रहें, उक्त कार्यक्रम की खास बात यह रही की वर्मी कम्पोस्ट विक्री की लाभांश राशि से कम्बल खरीदी कर ग्राम के बुजुर्गाे को दान किया । कुल १ लाख ७६ हजार रुपये कमाकर उसमे से प्रत्येक सदस्य १००० रुपये चंदा एकत्र कर कुल १०००० रुपये की कम्बल खरीदी कर वितरण किया, उक्त कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की शासकीय सहायता न लेकर खुद से उक्त सेवा कार्य देखकर सभी अतिथि प्रभावित हुए, और सभी ने इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की । महिला समूहों के सुबरती व बसंती ने बताया की हमारे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह के सलाह व कुशल मार्गदर्शन ये संभव हों पाया । सभी ने मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
हेल्प ऑन व्हील्स के तहत जरूरतमंदों को कंबल ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जा रहा वितरण
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं ज़िला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के मार्गदर्शन पर हेल्प ऑन व्हील्स अभियान अंतर्गत विगत रात्रि 10ः00 बजे से सुबह 5 बजे तक 80 कंबल, 12 जोड़ी मोजा, 30 स्वेटर, 12 टोपी का वितरण किया गया। इस दौरान वितरण टीम द्वारा ग्राम पंचायत कुरुवा, सपकरा सूरजपुर, जूर, खड़गवां, सोनपुर, बरपारा और दबारीपारा भैयाथान इत्यादि जगहों पर जरूरतमन्दों को वितरण किया गया। कल ग्राम कुरुवा, सपकरा से ग्रामीणजनो के द्वारा हेल्पलाइन नंबरों पर फोन लगाकर बुलाया गया था, टीम वहाँ पहुंच कर जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया गया।



















