नोएडा के सेक्टर 54 में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी से अलग होने के बाद फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले इस युवक ने आत्महत्या की वजह के पीछे सुसरालवालों का हाथ बताया है. युवक ने मरने से पहले एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उसने अपने ससुरालवालों पर धमकाने का आरोप लगाया था. लड़का सेक्टर 54 में ही अपने परिवार के साथ रहता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आगे की कार्रवाई कर रही है. इस मामले में नोएडा सेक्टर 24 के थाना प्रभारी ने बताया कि मई महीने में युवक और युवती ने शादी कर ली थी. जिसके बाद युवती के घर वालों ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. लेकिन बाद में कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी थी, क्योंकि दोनों बालिग थे. कोर्ट की इजाजत के बाद दोनों जयपुर में रहने लगे और तकरीबन 5 महीने एक साथ वहां रहे. करीब 2 महीने पहले लड़की वापस आ गई. आरोप है कि लड़की के घरवाले उसे जबरन अपने साथ ले गए और फिर वापस आने नहीं दिया. और लड़की गीझौड़ की रहने वाली है, दोनो एक साथ ही काम करते थे. वहींं इस मामले में लड़के के पिता के मुताबिक शादी के बाद से ही उनके बेटे को काफी परेशान किया जा रहा था. जिसके बाद उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ जयपुर रहने चला गया. लेकिन लड़की के घर वाले जयपुर पहुंचकर उनके बेटे को तंग करने लगे और धमकियां देने लगे और उसे अपनी पत्नी से भी नहीं मिलने दिया, जिसके बाद परेशान हो कर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस ने लड़की के परिवार वालों पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस घटना के बाद लड़की के परिजनों का मोबाइल फोन लगातार बंद बताया जा रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930