नई दिल्ली। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करके फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे आज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे कल मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक आज जब उसे पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश लाया जा रहा था, उस दौरान रास्ते में पुलिस की गाड़ी पलट गई। मौका देखते ही विकास पुलिस की पिस्तौल लेकर उन पर गोलियां चलाने लगा और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इसी मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे की मौत हो गई। बता दें कि विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम था। वहीं आज सुबह से विकास दुबे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में इस मामले पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं। कई लोग इस एनकाउंटर को फर्जी बता रहे हैं तो कई ने तो इसे फिल्म की स्क्रिप्ट करार दिया है। जी हां, बॉलीवुड में भी फेक एनकाउंटर पर कई ऐसी फिल्में दिखाई गई हैं जोकि बॉक्स ऑफिस पर सुपहिट साबित हुई हैं। तो आइए एक जानते हैं अब तक एनकाउंटर पर बनी फिल्मों के बारे में…
सिंघम
इन लिस्ट में सबसे पहला नाम रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम का आता है जोकि साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन द्वारा किए गए एंकाउंटर को कोई कैसे भूल सकता है। जिस तरह से बॉजीराव सिंघम जयकांत शिकरे का एनकाउंटर करता है वह वाकई में देखने लायक होता है।
सिंबा
सिंघम के बाद इस फिल्म को भी रोहिट शेट्टी ने डायरेक्ट किया है जहां एक बार फिर यह दिखाया गया है कि किस तरीके से एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर अपराधी का एनकाउंटर कर देता है। फिल्म में रणवीर सिंह ने अपने दमदार अभिनय से खूब वाहवाही बटौरी थी। बता दें कि यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थे जिस खूब पसंद किया गया।
अब तक छप्पन
फिल्म में नाना पाटेकर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रोल में नजर आए थे जहां ये दिखाया गया है कि किस तरीके से एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर अपराधी का एनकाउंटर कर देता है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
बाटला हाउस
इस फिल्म ने भी अपने एनकाउंटर सीन के लिए खूब वाहवाही लूटी थी जोकि 2008 में हुए बाटलाहाउस एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था और बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म हिट साबित रही।
एनकाउंटर द किलिंग
साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी बेहतरीन तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाया गया था जहां एक पुलिस इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है। बता दें कि फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और तारा देशपांडे जैसे बेहकरीन कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को अजय फणसेकर ने डायरेक्ट किया था। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031