दिल्ली से लगे गुरुग्राम से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पुलिस टीम ने ऐसी वसूली गर्ल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो डेटिंग ऐप के जरिये नौजवान युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उनके साथ फिजीकल होती थी और फिर शुरू करती थी ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल. वो इन लड़कों के खिलाफ पुलिस में फर्जी शिकायत की बात बोलकर लाखों लूटती थी.वहीं एसीपी क्राइम की मानें तो न्यू कालोनी पुलिस ने इस 20 साल की युवती को गिरफ्तार कर ब्लैकमेलिंग कर वसूली के नेक्सेस का भंडाफो? किया है. इस पूरे खेल गिरफ्तार युवती की मां और उसका साथी भी शामिल था. बहरहाल पुलिस मामले की त?्तीश में जुटी है. गुरुग्राम के एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने ये जानकारी दी है. युवती के जाल में फंसाए गए पीड़ित ने बताया कि बीते 20 अगस्त को वह डेटिंग ऐप के जरिये लड़की से मिला. युवती ने उसे फंसाया, उसके साथ रिलेशन बनाये और 23 अगस्त तक उसको मजबूर कर शादी भी कर ली. पुलिस की माने तो कहानी यहीं नहीं रुकी बल्कि कुछ और युवकों को इसने योजनाबद्ध तरीके से सोशल मीडिया या फिर डेटिंग ऐप के जरिये फांसकर उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए. इसके बाद उनको ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूले. इस सब के जरिए युवती लाखों की वसूली को अंजाम दे चुकी है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी युवती साल भर में कुल 7 युवकों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क, न्यू कालोनी, थाना शहर, थाना सदर, सेक्टर 10, सिविल लाइन्स, डीएलएफ फेज- 1 और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म के मामले दर्ज करवा चुकी है. इसमे दो मामले पुलिसिया त?्तीश में झूठे पाए गए हैं. लड़की ने पूरे 15 महीने में 8 लोगों के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930