गरियाबंद। 31 दिसंबर 2021 के रात्रि एवं 1 जनवरी 2022 को नववर्ष मनाया जायेगा। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने न्यू ईयर सेलीब्रेशन के दौरान जिला गरियाबंद में सुरक्षा, शांति, कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। जारी आदेश के तहत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री नीलमणी दुबे गरियाबंद को सम्पूर्ण तहसील गरियाबंद, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी किशोर शर्मा एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी छुरा सुश्री कुसुम प्रधान को सम्पूर्ण तहसील छुरा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम श्री जयंत पटले को सम्पूर्ण तहसील राजिम एवं उप तहसील फिगेश्वर, समीर शर्मा प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवभोग एवं अभिषेक अग्रवाल नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवभोग को सम्पूर्ण तहसील देवभोग, कृष्णमूर्ति दीवान प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपुर एवं कुमारी ख्याति कंवर नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपुर को सम्पूर्ण तहसील मैनपुर में ड्यूटी लगाई गयी है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, गरियाबंद छुरा राजिम मैनपुर देवभोग अनुभाग में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे, एवं समय-समय पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद को मौखिक एंव लिखित में जानकारी देगें।
नव-वर्ष के मद्देनजर सुरक्षा, शांति, कानून व्यवस्था बनाये रखने लगी अधिकारियों की ड्यूटी
Previous Articleवर्ष के अंतिम माह के अंतिम दिन पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी
Next Article छत्तीसगढ़ में 15 डिप्टी कलेक्टरों की नवीन पदस्थापना
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















