शुक्रवार को रात में जब पूरी दुनिया वर्ष 2021 को विदा करके वर्ष 2022 का स्वागत कर रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। कार में एक युवक और युवती मौजूद थे। गश्त पर निकली पुलिस टीम को कार में बैठे लोगों पर शक हुआ तो सिपाही पूछताछ के लिए आगे बढ़ा। पुलिस को आता देख कार सवार युवक गाड़ी स्टार्ट करके भाग निकला। पुलिस टीम ने काफी दूर तक गाड़ी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। कार सवार युवक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि युवती पैदल ही निकल गई। युवक ने युवती को अपनी प्रेमिका बताया है। युवक उस समय नशे में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार सीज कर दी है। शुक्रवार को देर रात माधोटांडा रोड पर खड़ी कार में एक युवक-युवती रंगरेलियां मना रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक ने कार शहर की ओर दौड़ा दी। शक होने पर पुलिस ने पीछा करके गन्ना वाहन को सामने कर कार को रुकवाया लेकिन फिर अचानक पुलिस को चकमा देकर युवक कार दौड़ाने लगा। तब छतरी चौराहा पर लोहे का बैरियर लगाकर पुलिस ने बल प्रयोग करके कार रुकवा ली। कार रुकते ही उसमें से उतरी युवती तेजी के साथ पैदल निकल गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार बताया। वह अमरिया थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में था। साथ में मौजूद रही युवती को उसने अपनी प्रेमिका बताया। पुलिस ने जब कार के कागजात दिखाने को कहा तो युवक ने बताया कि उसके पास कागजात नहीं हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी के अनुसार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार को सीज कर दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930