What's Hot

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर विभिन्न राज्यों कई तरह के प्रतिबंध लगा रहे हैं या तैयारी कर कर रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में शीघ्र ही नाइट कर्फ्यू लागू हो सकता है। स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थान सहित तमाम शैक्षणिक संस्थान बंद होंगे। धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगेगी। राज्य में खतरनाक ढंग से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को दखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अनुशंसा आपदा प्रबंधन विभाग से की है। ओडिशा में भी पांचवीं तक की कक्षाएं नहीं खुलेंगी।
बंगाल में लागू हुआ मिनी लाकडाउन
उधर, बंगाल में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। सोमवार से एक तरह से पूरे सूबे में ‘मिनी लाकडाउन’ लागू हो जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने रविवार को नई कोविड गाइडलाइंस की घोषणा की, जिसके तहत कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। सोमवार से राज्य के सभी स्कूल-कालेज, विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान फिर से बंद कर दिए जाएंगे। सभी पर्यटन स्थल भी पूरी तरह बंद रहेंगे। स्वीमिंग पुल, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, जिम व मनोरंजन पार्क में आना नहीं हो पाएगा। सरकारी व निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की अनुमति होगी। लोकल ट्रेनें व मेट्रो 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलेंगी। वहीं, तीन जनवरी से पहली से पांचवीं कक्षा तक स्कूल खोले जाने संबंधी ओडिशा सरकार के निर्णय को सामयिक रूप से स्थगित कर दिया गया है। अब तीन जनवरी से इन कक्षाओं के लिए स्कूल नहीं खुलेंगे। विगत दो दिनों में राज्य में कोविड के मामले में बड़ी उछाल को ध्यान में रख कर सरकार ने अपने इस निर्णय को सामयिक रूप से स्थगित रखने का निर्णय किया है। लेकिन छठी से 10वीं तक की पढ़ाई जारी रहेगी। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने रविवार को घोषणा की है कि सभी विश्वविद्यालय और कालेज (राज्य/सरकारी या निजी) छात्रों के लिए 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। कर्मचारी हमेशा की तरह कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में उपस्थित रहेंगे और आनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से लगेंगी। हरियाणा सरकार ने कोरोना के मामले बढऩे के कारण पहले ही गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में सिनेमा हाल, थिएटर, स्कूल, कॉलेज, जिम इत्यादि को बंद करने के आदेश दिए हैं। अभी के लिए 12 जनवरी तक महामारी अलर्ट की अवधि बढ़ा दी गई है। हरियाणा में लौटा पाबंदियों का दौर इस समय हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से इन जिलों में स्कूल-कॉलेज तो बंद किए ही गए हैं। दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले बढऩे पर यलो अलर्ट घोषित किया गया। उसके बाद से सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी, एमसीडी, दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल नहीं खुलेंगे। उत्तर प्रदेश में बेसिक के बाद अब 12वीं तक के स्कूलों को भी 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है। इससे पहले यूपी में 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ था। लखनऊ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से 8वीं तक के स्कूलों में 15 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा परिषद सचिव की ओर से जारी निर्देश में 14 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है। इस बीच, महाराष्ट्र से खबर है कि यहां स्कूल-कॉलेज फिर से बंद करने पर एक बार फिर फैसला हो सकता है। महाराष्ट्र देश के उन राज्यों में शामिल है जहां ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा केस हैं। उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने भी कहा कि लोग घरों में रहें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। इससे पहले प्रदेश की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ कह चुकी हैं कि यदि ओमिक्रोन के केस बढ़ते हैं तो स्कूल फिर से बंद किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पटना के आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को ठंड को देखते हुए आठ जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश दो जनवरी (सोमवार) से लागू होगा। आठ जनवरी के बाद अगर मौसम ठंडा रहता है तो विद्यालय आगे भी बंद किए जा सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930