What's Hot

बंगाल रणजी टीम के सात सदस्यों का कोरोना का रिजल्ट पॉजिटिव आया है, जिससे उसकी तैयारियों को करारा झटका लगा है. रणजी ट्रॉफी में बंगाल को विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा के साथ ग्रुप बी में रखा गया है, वह अपना पहला मैच 13 जनवरी से बेंगलुरू में त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगा. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने बयान में कहा, महामारी की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बंगाल क्रिकेट संघ ने सुरक्षा उपाय के तौर बंगाल के सभी क्रिकेटरों के आरटीपीसीआर टेस्ट करवाए थे. उन्होंने कहा, परिणाम आ गये हैं तथा कुछ खिलाडिय़ों का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. सीएबी इस संबंध में हर तरह की जरूरी सावधानियां बरत रहा है. सूत्रों के अनुसार छह खिलाडिय़ों सुदीप चटर्जी, अनुस्तुप मजूमदार, काजी जुनैद सैफी, गीत पुरी, प्रदीप्त प्रमाणिक, सुरजीत यादव और सहायक कोच सौराशीष लाहिड़ी को वायरस से संक्रमित पाया गया है. ये सातों सदस्य रविवार को साल्ट लेक में जाधवपुर विश्वविद्यालय में टीम के बीच आपस में खेले गये मैच के दौरान उपस्थित थे. रणजी ट्रॉफी का आयोजन 13 जनवरी से होना है. लेकिन, उससे पहले एक टीम में कोरोना के इतने केस मिलने के बाद अब बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट के आयोजन पर पुनर्विचार कर सकता है.
बंगाल का अभ्यास मैच रद्द
सूत्रों ने कहा, वे कोविड के किस वैरिएंट से संक्रमित हैं इसका पता अभी नहीं चल पाया है. दिशानिर्देशों के अनुरूप उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है. इस नये घटनाक्रम के कारण बंगाल का पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली मुंबई टीम के खिलाफ होने वाला दो दिवसीय अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है. अभी यह तय नहीं है कि बंगाल दूसरे अभ्यास मैच में भाग लेगा या नहीं.
सीएबी ने बुलाई अपात बैठक
सीएबी ने इसके अलावा सभी स्थानीय टूर्नामेंट को रोकने का भी फैसला किया है और कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को टॉप अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी है. सीएबी के अध्यक्ष अविषेक डालमिया और सचिव स्न्होशीष ने संयुक्त बयान में कहा, महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बैठक के आयोजन तक सभी स्थानीय टूर्नामेंट को रोकने का फैसला किया गया है. सीएबी ने इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के रजिस्टर्ड खिलाडय़िों का टीकाकरण करवाने का भी फैसला किया है. पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना के 6153 मामले दर्ज किये गये थे जिसमें से कोलकाता में 3194 मामले थे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930