राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। उत्तर-पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मनोज तिवारी ने मंगलवार को ट्वीट किया, परसों (2 जनवरी) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जिकां होने के कारण कल उत्तराखंड-रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..कोरोना टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं। सतर्कता बरतते हुए मैंने अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। हाल ही में केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं। इस दौरान वह कई बार बिना मास्क के ही नजर आए।
राजधानी में तेजी से पैर पसार रहा कोराना, मुख्यमंत्री के बाद अब सांसद भी पॉजिटिव
Previous Articleछत्तीसगढ़ बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए है यह खास खबर…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















