छत्तीसगढ़ में कोराना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या से लोगों की चिंता बढ़ गई है। अब जो खबर मिल रही है वह राज्य के चिरमिरी क्षेत्र से है जहां एक स्कूल में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां जिले के शासकीय आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राचार्य सहित 31 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें कि कल 3 शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद हुई सघन जांच में 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा आज डीएवी बरतुंगा स्कूल में भी 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले कल नगर निगम चिरमिरी में 2 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे।
छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में कोरोना ब्लास्ट, प्राचार्य सहित 31 बच्चे संक्रमित
Related Posts
Add A Comment


















