What's Hot

पंजाब में सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. कुछ प्रदर्शनकारियों की वजह से वह 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे, इस घटना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को स्थगित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा में सुरक्षा में बड़ी चूक के बाद उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया. बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई करने को कहा है. गृह मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर खामी के मामले पर संज्ञान ले रहा है, पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है. इस बीच मंडाविया ने कहा, ‘प्रधानमंत्री आप सभी से मिलना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से वह आज हमारे बीच नहीं जा रहे हैं. पीएम ने कहा है कि इन कार्यक्रमों (उद्घाटन) को स्थगित कर दिया गया है, रद्द नहीं किया गया है.Ó प्रधान मंत्री को दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और पीजीआईएमईआर उपग्रह केंद्र सहित 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने का कार्यक्रम था. इन परियोजनाओं में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे; अमृतसर-ऊना खंड को चार-लेन में बदलना; मुकेरियां-तलवाड़ा नयी बड़ी रेलवे लाइन; फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर तथा कपूरथला और होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल हैं. पूरे देश में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयास से पंजाब राज्य में कई राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास की शुरुआत हुई है. बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को पंजाब की कांग्रेस सरकार पर राज्य में रैली सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को हर संभव तरीके से विफल करने का आरोप लगाया. नड्डा ने मोदी की रैली रद्द होने और अन्य कार्यक्रम के बाधित होने के बाद राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए उनका मार्ग अवरुद्ध कर दिया. कांग्रेस सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास करने वाले किसी भी व्यक्ति को पीड़ा देगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930