देश के लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया गुरुवार को एम्स नई दिल्ली गए. उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. काफी देर तक वे अस्पताल में रहे. कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोविड मरीजों में इलाज में जुटे हैल्थ वर्करों प्रशंसा भी की. देश में बढ़ रहे कोरोना कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मूड में आ गया है. मरीजों को किसी भी तरह परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय चौबीसों घंटे नजर रखे हुए है. मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया आज एम्स नई दिल्ली गए. वे वे पीपीई किट पहन कर कोरोना वार्ड में गए. वहां पर कोरोना संक्रामित हेल्थकेयर वर्कर्स से मुलाक़ात की और उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली.
Previous Articleराज्य में आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित
Related Posts
Add A Comment


















