रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित सभी संस्थाओं को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मंत्रालय से समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी संभागायुक्तों,कलेक्टरों और विभागीय जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
निर्देश के तहत विभाग अंर्तगत संचालित शासकीय, मान्यता व अनुदान प्राप्त, दैनिक एवं आवासीय स्वैच्छिक संस्थाएं, दिव्यांग महाविद्यालय, विशेष विद्यालय, आश्रय दत्त कर्मशाला आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्कूल शिक्षा विभाग तथा दिव्यांग महाविद्यालय की परीक्षाएं उच्च शिक्षा विभाग के निर्णय अनुसार होंगी। इन परीक्षाओं को करवाने के लिए अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है।
इसके साथ ही बहु विकलांग केन्द्र तथा मानसिक रूप से अविकसित बालकों के आवासीय संस्थान तथा वृद्धाश्रमों हाफ-वे-होम, घरौंदा, प्रशामक गृह, नशामुक्ति केन्द्रों में निवासरत ऐसे हितग्राही जिनके पालक उनको अपने साथ घर ले जाने में असमर्थ हैं, वो संचालित रहेंगे। इन केंद्रों में संबंधित संस्था प्रमुखों को संक्रमण से रोकथाम संबंधी सरकार के समय-समय पर जारी आदेशों के अनुरूप हाथ धोना, श्वसन शिष्टाचार, सार्वजनिक समारोह में सम्मिलित ना होना जैसे विशेष प्रावधानों का ध्यान रखते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण : समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित संस्थाओं को बंद करने के निर्देश
Next Article छत्तीसगढ़ में इस अभियान को बड़ी सफलता
Related Posts
Add A Comment


















