पांडुका। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने ने ग्राम पंचायत सांकरा में जिला पंचायत निधि के 15वे वित्त आयोग की राशि से अलग-अलग निर्माण के लिए स्वीकृत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य ने ग्राम पंचायत सांकरा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ग्राम में विभिन्न कार्यों के निर्माण से ग्रामवासी व आसपास क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। जिला पंचायत क्षेत्र मेरी कर्म भूमि हैं। यहां विकास कार्यों में कमी नहीं होगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, जनपद पंचायत सदस्य नर्मदा साहू, ग्राम पंचायत सरपंच, पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
[metaslider id="184930"













