रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन के चार नए मरीज मिले है। ये चारों रायपुर के ही है। इनमें दो दुबई से लौटकर आए थे। दो को वायरस ने यहीं जकड़ लिया। इस विभागीय अधिकारी का कहना है कि हमने जिन लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर भेजे थे, उनमें चार की रिपोर्ट आई है। उनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण पाया गया है। सभी रायपुर के हैं। इनमें से दो की ट्रेवल हिस्ट्री है। वे लोग दुबई से वापस लौटे थे। यहां जांच हुई तो वे पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद उनके नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।
Previous Articleपीएम केयर्स फंड द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स के नो-मेंटेनेंस का दावा गलत
Next Article निलंबित आईपीएस जीपी सिंह गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















