छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कोरोना के मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं स्कूल-कॉलेज के बच्चे भी कोरोना की जद में आ रहे है। इसी बीच कवर्धा जिले के एक नर्सिंग कॉलेज के 12 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले है। इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं नर्सिंग कॉलेज में 12 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कॉलेज को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 6015 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4636 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 7 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में पॉजिटिव दर 9.51 प्रतिशत हो गई है।
छत्तीसगढ़ का यह नर्सिंग कालेज बना कंटेनमेंट जोन, 12 छात्र पॉजिटिव
Previous Articleआसाराम बापू के आश्रम में विस्फोट, 1 की मौत 4 घायल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















