प्यार करना और शादी के बाद उसे निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है। कई बार देखा गया है कि कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद जब लोग शादी करते हैं तो उनका शादीशुदा रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलता। जल्दी ही उसमे कड़वाहट आनी शुरू हो जाती है। जिसका नतीजा होता है तलाक और अलगाव। शादी के बाद या फिर रिलेशनशिप को हमेशा बनाए रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें है जिनका ध्यान रिश्ते में जरूर रखना चाहिए। किसी भी रिश्ते में छोटी-छोटी लड़ाईयां होने आम बात है। लेकिन हर वक्त झगड़ा करना और फिर ये सोचना कि ऐसा होना लाजिमी है। ये ठीक नही है। क्योंकि लगातार हर विषय पर मतभेद कर आपस में लडऩे से पार्टनर के मन में नकारात्मकता आ जाती है। फिर वो चाहकर भी रिश्ते में मिठास नहीं महसूस करता। इसलिए जहां तक संभव हो लड़ाईयां करने की कम कोशिश करनी चाहिए। जरूरी है भावनाओं को जाहिर करना पार्टनर के साथ पूरी जिंदगी बिताने का इरादा रखते हैं तो जरूरी है कि उसे अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। किसी भी रिश्ते में भावनाओं को जाहिर करना जरूरी है। कई बार अच्छी फीलिग्स जाहिर ना करने की वजह से ही रिश्ते टूट जाते हैं। क्योकि सामने वाले पार्टनर को पता ही नही चलता कि आप उससे कितना प्यार और सम्मान करते हैं। पार्टनर की कामयाबी, सुंदरता या फिर सामाजिक ओहदे से जलन रखना रिश्ते के खत्म होने की निशानी है। क्योंकि एक बार मन में इस तरह के ख्याल आ जाने के बाद आप चाहकर भी पार्टनर के लिए अच्छा नहीं सोच पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि रिश्ते में जलन या जेलेसी जैसी भावनाओं को ना आने दें। अगर आप अभी तक एक्स की बातें सोचते या फिर पार्टनर के साथ शेयर करते हैं। तो फौरन इसे बंद कर दें। एक्स की चिंता करना या फिर उसके बारे में बातें करना पार्टनर को असुरक्षा की भावना से भर देता है। अगर रिश्ते को सही सलामत रखने की ख्वाहिश है तो एक्स के बारे में पार्टनर से बातें नहीं करनी चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031