What's Hot

बजट उस समय पेश होने जा रहा है जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में किसानों के लिए बजट में बड़ा ऐलान हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट के जरिए किसानों को बड़ी सौगात दे सकते हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली सलाना राशि में बढ़ोतरी की जा सकती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मोदी सरकार 6,000 रुपये सलाना राशि देती है. लेकिन एक फरवरी को बजट में इस रकम को बढ़ाने का ऐलान हो सकता है. पीएम किसान निधि योजना के तहत दी जाने वाली सलाना राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये किया जा सकता है. यानि किसानों को 2,000 रुपये सलाना अतिरिक्त रकम दी जा सकती है.

दरअसल खेती पर किसानों की लागत बढ़ी हैं. डीजल से लेकर खाद और बीज के दामों में भारी इजाफा हुआ है जिसके चलते माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाने का ऐलान हो सकता है. जिससे इस महंगाई से किसानों से राहत दी सके.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930