रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की महान ग्राम्य तथा कृषि संस्कृति-परपंरा को प्रदर्शित करता यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद का है। द्वार-द्वार पर बच्चों द्वारा छेरछेरा, छेरी के छेरा, माई कोठी के धान हेरहेरा… की गूंज सुनाई देती है। राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार प्रदेश की दानशीलता की परम्परा को भी जीवंत करता है। इस पावन दिवस पर मैं कामना करती हूँ कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण हो और यहां के नागरिक सदा खुशहाल रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण हो और यहां के नागरिक सदा खुशहाल रहे
Next Article कत्थक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नही रहे
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















