What's Hot

बिजनेस डेस्कः देश की आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत देते हुए मार्च 2026 में GST संग्रह में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नेट GST कलेक्शन में सालाना आधार पर उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मार्च में 8.8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया। सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह वृद्धि घरेलू बिक्री एवं आयात से कर संग्रह बढ़ने के कारण हुई। मार्च 2025 में सकल जीएसटी संग्रह 1.83 लाख करोड़ रुपए था।

आंकड़ों के अनुसार, घरेलू राजस्व 5.9 प्रतिशत बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 17.8 प्रतिशत बढ़कर 53,861 करोड़ रुपए रहा। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक मार्च के दौरान ‘रिफंड’ (प्रतिदाय) जारी करने की राशि 13.8 प्रतिशत बढ़कर 22,074 करोड़ रुपए हो गई। ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व करीब 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा जो सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में सकल जीएसटी राजस्व 8.3 प्रतिशत बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया। ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध राजस्व 7.1 प्रतिशत बढ़कर 19.34 लाख करोड़ रुपये रहा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31