रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एण्ड कैफे वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रेस्टोरेंट एवं कैफे में कार्य करने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदकों को प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा, निर्धारित गणवेश (ड्रेस), योग्यतानुसार मानदेय (रुपए चार हजार से 6 हजार) तथा प्रशिक्षण उपरांत उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय एवं छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एंड कैफे वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से पूर्ण नियोजन की प्रक्रिया भी की जावेगी। आवेदक अपना आवेदन सह बायोडाटा जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में कार्यालयीन समय में जमा करा सकते है। अथवा shorturl.at/hltEJ गूगल लिंक पर अपना विवरण भी फील कर सकते है। यह कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क है।
Previous Articleदादा की पुरानी निशानी बचाने पोते की गजब पहल
Next Article होम आइसोलेशन के लिए…
Related Posts
Add A Comment



















