प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त 1 जनवरी 2022 जारी कर दी है। इसके साथ की किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये आना शुरू हो गए हैं। पीएम मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 10 करोड़ किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि जिन लोगों के खातों में 9वीं किश्त का पैसा नहीं आया था, उनके खाते में अब नौवीं और दसवीं दोनों किस्त का पैसा आ रहा है। यानी, उन किसानों के खाते में 4000 रुपये ट्रांसफर किये हैं। आप भी तुरंत अपना बैंक खाता चेक कर लें।
कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है। पिछली बार पैसा आया लेकिन इस बार नहीं आया, तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
ये है स्कीम के फायदे
पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है तो सबसे पहले अपना स्टेटस और बैंक खाता चेक करें।


















