What's Hot

दाल, चावल के साथ पापड़, सलाद और चटनी स्वाद बढ़ा देती है। अगर खाने की थाली में चटनी होती है तो ये खाने का स्वाद बढ़ा देती है। चटनी हर खाने का जायका बढ़ा देती है। स्नैक्स के साथ या फिर स्टफ पराठों के साथ हरी चटनी काफी अच्छी लगती है। आज हम आपको लहसुन मिला कर हरी चटनी की रेसिपी बता रहे हैं। इस चटनी में काला नमक और हींग आपके पाचन को अच्छा रखने में मदद करता है। वहीं लहसुन और आंवला भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

चटपटी चटनी की सामग्री

सरसों तेल, हरा धनिया, लहसुन, आंवला,  हरी मिर्च, इमली, काला नमक, जीरा पाउडर, नमक, हींग 
 

चटपटी चटनी की विधि

हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले लहसुन को छील लें और फिर आंवला को भी काट लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें जीरा भूनें। इसके बाद लहसुन को थोड़ा सा भूनें। इसमें अब हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें और तब तक इमली के कुछ टुकड़ों को डालें। अब इस मिक्सचर को ठंडा करें। अब इस मिक्सचर में धनिया पत्ता, नमक, हींग और आंवले के साथ इसे पीस लें। लहसुन और मिर्च की चटनी तैयार है। 

कैसे करें चटनी स्टोर? 

चटनी को अगर आप स्टोर करना चाहते हैं तो आप इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल ऊपर से डाल सकते हैं। या फिर इसे किसी टाइट कंटेनर में रख कर स्टोर कर सकते हैं। इस चटनी को आप कम से कम एक हफ्ते के लिए स्टोर कर सकते हैं।   

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930