युवक द्वारा आपने ही दोस्त की पत्नी का अश्लील फोटो खींच उस महिला को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने और धर्मांतरण कर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है. आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय का है. उसने महिला पर जबर्दस्ती धर्मांतरण करने का दबाव बनाया. महू पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ जबरदस्ती धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने, ब्लैकमेल करने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. मामला इन्दौर से सटे महू का है जहां पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 5 साल पहले एक युवक से उसने प्रेम विवाह किया था. महू थाना प्रभारी अरुण सोलंकी के अनुसार महिला की शिकायत है कि आरोपी उसके पति का दोस्त है और वह हमेशा घर आता जाता रहता था. एक दिन उसने धोखे से महिला का अश्लील फोटो खींच लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार रुपए भी ऐंठ चुका है. बाद में महिला को इन फोटो के आधार पर लगातार ब्लैकमेल करने लगा. महिला ने भी अपनी बदनामी के डर से कई बार उसे रुपये दिये लेकिन आरोपी का मन इसके बाद भी नहीं माना और जबर्दस्ती निकाह करने का दबाव बनाता रहा. वह पीडि़ता से कहने लगा कि अगर निकाह नहीं करेगी तो उसके फोटो को वायरल कर उसे बदनाम कर देगा. जिसके बाद पीडि़त महिला ने पुलिस की शरण ली है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
Previous Articleगणतंत्र दिवस पर इन अधिकारियों कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक
Next Article मुख्यमंत्री ने छिंदनार पुल जनता को किया समर्पित
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















