रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक’ से अलंकृत किया जाएगा। जिन अधिकारी-कर्मचारी को अलंकृत किया जाएगा उनमें श्री कमलोचन कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री सुरेश लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक, श्री संजय पोटाम, निरीक्षक, श्री लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक, श्री ओंकार सिंह दीवान, निरीक्षक, श्री बीजाराम तामो, प्रधान आरक्षक, श्री उमाशंकर राठौर, निरीक्षक, श्री चेतन लाल बेलेन्द्र, प्रधान आरक्षक, श्री मानिक लाल कोरेटी, प्रधान आरक्षक, श्री मोहन लाल निषाद, निरीक्षक, श्री बृजलाल भारद्वाज, निरीक्षक, श्री कमलेश कुमार रात्रे, सहायक प्लाटून कमाण्डर, श्री सोमारू राम यादव आरक्षक, श्री आशीष सिंह राजपूत, निरीक्षक, श्री इन्द्र कुमार शिवानी, कंपनी कमाण्डर, श्री विन्टन कुमार साहू, निरीक्षक, श्री अश्वनी राठौर, निरीक्षक,श्री जीतेन्द्र कुमार डहरिया, उप निरीक्षक,श्री दिनेश पुरेना, उप निरीक्षक,श्री विरासत कुजूर, उप निरीक्षक,शहीद श्री मुरली ताती, सहायक उप निरीक्षक की पत्नी श्रीमती मैनू ताती को पदक से अलंकृत किया जा रहा है। इसी तरह उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक’ से श्री उदयभान सिंह चैहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अलंकृत किया जाएगा। इसी तरह ‘सराहनीय सेवा पदक’ से श्री यदुराम तिर्की, उप पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष परमानंद, उप पुलिस अधीक्षक, श्री श्रीराम वर्मा, सहायक सेनानी, श्री डिलेश्वर प्रसाद साहू, उप निरीक्षक, श्री अवधेश कुमार चैहान, उप निरीक्षक, श्री प्रेमसाय भगत, सहायक उप निरीक्षक, श्री दृगपाल प्रसाद तिवारी, प्रधान आरक्षक, श्री प्रहलाद सिंह गागड़ा, प्रधान आरक्षक, श्री मदन मोहन पटेल, प्रधान आरक्षक, श्री अवकाश राम नरेटी, प्रधान आरक्षक को सम्मानित किया जाएगा। आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री सुरेश प्रसाद गौतम, मुख्य अनुदेशक, श्री मोती लाल साहू, सब इंस्पेक्टर (एम), श्री भोगेन्द्र गोग, कंपनी हवलदार मेजर, श्री जोधन लाल साहू, हवलदार, श्रीमती रेणु लोखण्डे, हवलदार, श्री सुरेन्द्र कुमार देवांगन, सैनिक को ‘गृह रक्षक नागरिक सुरक्षा पदक’ से अलंकृत किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री क्षीरोद्र कुमार साहू, उप निरीक्षक श्रीमती गंगा धुर्वे, निरीक्षक, श्री कन्हैया लाल यादव, प्रधान आरक्षक, श्री गंगा प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक, श्री कन्हैया लाल यादव, प्रधान आरक्षक, श्री जीत कुमार देवांगन सूबेदार-(अ), श्री कमलेश कुमार सोनबोईर, उप निरीक्षक (अ) को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल’ से अलंकृत किया जा रहा है। अनुकरणीय सेवाओं के लिए श्री लेखराम धुरंधर, प्रहरी, श्री संतराम पुरेना, प्रहरी को ‘सराहनीय सुधार सेवा पदक’ से अलंकृत किया जा रहा है। इसी तरह बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए मास्टर अमन ज्योति जाहिरे, जिला-कोरबा (छ.ग.) और मास्टर सौर्य प्रताप चंद्राकर, जिला-धमतरी (छ.ग.) को 15 हजार रूपए एवं प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930