स्कूल में छात्रा को किस करते हेडमास्टर का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हेडमास्टर पर कार्रवाई की गई है। हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला मैसूर जिले के एच.डी. कोट टाउन का है। बताया जा रहा है कि अपने चैंबर में लड़की को किस कर रहे हेडममास्टर का वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने इसकी आलोचना की है और अपना गुस्सा जाहिर किया है। वीडियो सामने आने के बाद गांव वालों और छात्रों ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ छात्रों ने एक खिड़की के पास खड़े होकर रिकॉर्ड किया था। जब हेडमास्टर को ऐसा लगा कि उनके इस कृत्य को रिकॉर्ड किया जा रहा है तब वो खिड़की के पास आ गए और छात्रा उनके चैंबर से निकल गई। इस मामले में हंगामा मचने के बाद ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ)ने हेडमास्टर पर स्कूल छात्रा के यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस मामले में आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग भी की है। इस मामले मे शिकायत दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने कहा कि वो इसकी छानबीन कर रहे हैं। आरोपी हेडमास्टर को भी जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930