एक विवाहिता के साथ उसके देवर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बलात्कार के बाद आरोपी ने पीडि़ता का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने महिला के साथ आए दिन रेप करना शुरू कर दिया, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। इसकी भनक उसके ससुराल वालों को लगी तो उन्होंने उसे घर से भगा दिया। तत्पश्चात, पीडि़ता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। राजधानी दिल्ली के जैतपुर क्षेत्र में जैतपुर थाना पुलिस ने मामले में बलात्कार की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अफसर ने बताया कि महिला अपने परिवार संग जैतपुर क्षेत्र में रहती है। पुलिस को दी गई कंप्लेन में बताया गया कि उनकी शादी सन् 2013 में हुई थी। सन् 2017 में उनके पति ने उन्हें छोड़कर किसी अन्य युवती से शादी कर ली। उसके बाद एक दिन उसके देवर ने उसे घर में अकेला पाकर बलात्कार किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की चेतावनी दी और अक्सर रेप करने लगा। इसी बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई। जब पीडि़ता की सास को इस बात का पता चला तो उन्होंने चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए उसे घर से निकाल दिया। फिलहाल पीडि़ता की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज कर युवक को अरेस्ट कर लिया गया है।
Previous Articleथप्पड़ मारने पर सास व ससुर ने मिलकर की थी हत्या
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















