राजस्थान के भरतपुर से अवैध संबंधों को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि जब आरोपी को यह पता चला कि उसके छोटे भाई के संबंध उसकी पत्नी से हैं तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रची। शख्स ने अपने छोटे भाई को जंगल में ले जाकर चाकू और लाठी, डंडों से पीटकर हत्या कर दी। जब मृतक को दफनाया जा रहा था उस समय आरोपी ने हत्या करने की बात सबके सामने कही। फिर इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और लाठी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी वसीम व उसके मृतक भाई नसीम सहित अन्य तीनों भाइयों की शादी अलवर जिले में स्थित तिजारा तहसील के गांव मूसेपुर निवासी तीन बहनों के साथ हुई थी। लेकिन मृतक नसीम का अपनी बड़ी भाभी के साथ अवैध संबंध हो गया। जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। तीनों भाई ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930