छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है,जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी से लगातार पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीडि़त 15 साल की लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती है। शासकीय संस्थान में काम करने वाली मां को पिता की हरकतों पर शक हुआ, मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है। उसका पिता उसे घर से बाहर नहीं जाने देता था। इतना डरा के रखता था की बच्ची खेलने के लिए बाहर भी नहीं जा पाती थी। शुरू में मां को लगा की पिता बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, लेकिन जब बड़ी होने के बाद भी आरोपी पिता उसे घर में रहने पर मजबूर करने लगा, और पढाई लिखाई सम्बन्धित कामों के लिए भी घर से निकलने के लिए मना करने लगा तो उसकी मां को उस पर शक हुआ। तब उसने अपनी बेटी को सच्चाई बताने का दबाव बनाया और उन्हें छोड़कर अकेली रहने की धमकी दी साथ ही दिलासा भी दिया की डरने की जरूरत नहीं है। मां के सख्त रुख और दिलासे को देखकर बेटी टूट गई और 5 साल से जारी पिता की करतूतों की पूरी कहानी मां को बता डाली। मामला सामने आने पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। आरोपी पिता रोजी-मजदूरी करता है और मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है। लड़की जब 11 साल की उम्र की थी, तब से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पांच साल तक छात्रा अपने पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही बेटी ने आखिरकार साहसी कदम उठाते हुए पिता को उसके कर्मों की सजा देने के लिए कानून का सहारा लिया। बहरहाल छात्रा का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930