अपनी ही शादी में दूल्हे के चोरी करने का एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। केरल के कोल्लम जिले के अडूर में हुई एक शादी में अपनी ही दुल्हन के घर से सोने के आभूषण और लगभग ढाई लाख नगद लेकर चंपत हुए दूल्हे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कायमकुलम निवासी 30 वर्षीय अजहरूद्दीन रशीद का निकाह 30 जनवरी को हुआ था और उसके बाद दंपत्ति दुल्हन के घर पझकुलम रहने चले गये थे। शादी के दूसरे ही दिन रशीद यह कहकर वहां से चला गया कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है और वह उसे देखने जा रहा है। रशीद के जाने के बाद दुल्हन के परिजनों ने देखा कि सोने के जेवरात और दो लाख 75 हजार रूपये गायब हैं। इसके बाद घरवालों ने रशीद को फोन किया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आया। दुल्हन के परिजनों ने इसी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने रशीद को गिरफ्तार कर लिया है।
सुहागरात के दूसरे दिन सच्चाई जान दुल्हन के पैरों तले खिसकी जमीन…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















