नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में 6 फरवरी को भारी हिमस्खलन हुआ था। इसकी चपेट में आए सेना के सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाले गए हैं। यह जानकारी भारतीय सेना ने दी है। बता दें कि कामेंग सेक्टर में हुए हिमस्खलन की सूचना सूचना मिलते ही सेना ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया था। बचाव कार्यो में दक्ष टीमों को बाहर से भी बुलाया गया था। सेना ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उपरोक्त इलाके में मौसम बहुत खराब बना हुआ था। भारी हिमपात हो रहा था। कामेंग क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश का पश्चिमी इलाका है।
Previous Articleकार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
Next Article 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















