कोरोना के कम होते मरीजों के बीच अब शासकीय कार्यालयों में एक तिहाई उपस्थिति का आदेश समाप्त कर दिया गया है। अब 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यालय खुलेंगे। कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि इसके पहले मंत्रालय और विभागाध्यक्ष के कार्यालयों में भी शत प्रतिशत उपस्थिति के आदेश जारी हो गए हैं, जिलेवार सभी जगह इस प्रकार के आदेश जारी हो रहें हैं, साथ ही आदेश का पालन कितना हो रहा है यह जांचने के लिए एसडीएम व अन्य शीर्ष अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है और अनुपस्थित रहने पर उन्हे नोटिस भेजकर कारण बताने को कहा जा रहा है। बीते दिन पत्थलगांव और कोरिया जिले में करीब 200 कर्मचारियों को इस प्रकार के नोटिस थमाए गए हैं।
Previous Articleपहले मतदान फिर बारात, लाइन लगाकर दूल्हे ने दिया वोट
Next Article उत्तर प्रदेश में 4 घंटे में अभी तक 20.03 फीसदी मतदान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















