उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान आज जारी है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत सहित कई जिलों में ईवीएम खराब होने की सूचना आ रही है। यहां कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने से वोटिंग प्रभावित हुई, हालांकि तत्काल ईवीएम बदलकर मतदान शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में पहले दो घंटे में कुल 7.93 प्रतिशत मतदान हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा बागपत मतदान में और सबसे कम गाजियाबाद में हुआ है। घने कोहरे और ठंड के बीच मतदान शुरू होने से पहले ही सात बजे से ही लोग मतदान केंद्र के बाहर जमा हो गए। सुबह पहले दो घंटे में बागपत में सबसे ज्यादा 8.93 और गाजियाबाद में सबसे कम 7.37 फीसदी मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान जारी अभी तक सभी जिलों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। मतदान के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियों पूरी कर ली है और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इससे पहले सत्ताधारी दल भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी सहित सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मेरठ में धुंध की चादर के बीच बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए उमड़े हैं। यहां पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। मेरठ क्षेत्र में आने वाली विधानसभा की 7 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यहां शामली के गोहरपुर गांव में इवीएम खराब हो गई है। इस वजह से मतदान प्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है। उत्तर प्रदेश के आगरा के खेरागढ़ में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने मतदान किया। मथुरा में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण के मतदान शुरू हो गए हैं। तस्वीरें मतदान बूथ 50/51, गोवर्धन विधानसभा से हैं। वहीं आगरा में सब जगह मतदान शुरू हो चुके हैं। ष्ट्रक्कस्न की करीब 129 कंपनी फोर्स जनपद में आई है जो जनपद के बूथों पर तैनात हैं। सीएपीएफ के अलावा होमगार्ड और सिविल पुलिस भी तैनात हैं। सुरक्षा के सारे इंतज़ाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। गौरतलब है उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और पहले चरण में राज्य के 11 जिलों आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बौद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में मतदान जारी है। 10 मार्च को मतगणना होगी। आज हो रहे पहले चरण के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 810 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं पहले चरण में योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इन मंत्रियों में पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, राज्य मंत्री वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप सिंह, सोसायटी। कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक के अलावा सुरेश राणा के नाम शामिल हैं। साथ ही अवतार सिंह भड़ाना, चौधरी बाबू लाल, बेबी रानी मौर्य की भी परीक्षा होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930