कांकेर जिले में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर वार्ड में दिव्यांग मामा ने अपनी 15 वर्षीय सगी भांजी को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी मामा ने अपनी भांजी को मोबाइल में क्राइम पेट्रोल देखने के बहाने अपने रूम में बुलाया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस मामले पर कोतवाली पुलिस आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता के माता-पिता की मौत 4 साल पहले हो गई थी। तबसे वह अपनी नानी के घर में ही रह रही थी। 30 जनवरी को पीडि़ता के मामा मनीष मेश्राम ने भांजी को मोबाइल में क्राइम पेट्रोल देखने के बहाने अपने रूम में बुलाया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने घटना के संदर्भ में अपनी सहेली को बताया था जिसके बाद पीडि़ता की सहेली ने अपने पिता को घटना से अवगत करवाया। सहेली के पिता ने इसकी शिकायत बाल संरक्षण आयोग में की। इस मामले को बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाने को अवगत कराया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामा मनीष मेश्राम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Previous Articleदसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा स्थगित, राज्य सरकार का फैसला
Next Article 55 प्रधान आरक्षकों का हुआ तबादला, देखे सूची
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















