मुंगेली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनसुइया उइके कल 16 फरवरी को सड़क मार्ग द्वारा जिले के ग्राम मदकू द्वीप पहुंचेंगी और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके 16 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे राजभवन से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4 बजे जिले के ग्राम मदकू द्वीप स्थित निरीक्षण कुटीर पहुंचेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके शाम 4 बजे से 4.15 बजे तक मदकू द्वीप स्थित हरिहर क्षेत्र, शाम 4.15 से 4.18 तक मंदिर भ्रमण और शाम 4.18 से 4.28 तक योगशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके शाम 4.28 से 5.35 तक अन्य कार्यक्रमों के साथ वहां आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके शाम 5.50 बजे मदकूद्वीप से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.20 बजे राजभवन रायपुर पहुंचेंगी।
Previous Articleपिरदा में कृषि रासेयो शिविर, स्वयं सेवकों ने जनमानस को जागृत
Next Article हड़बड़ाहट में हुआ मौत से सामना!, देखे वीडियो
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















