कई बार हमारी जल्दबाजी से जान पर बन आती है और अक्सर हम जल्दबाजी में कई गलतियां कर बैठते हैं। जब भी हम रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचते हैं तो फाटक खुलने का इंतजार करने के बजाय फटाफट वहां से निकलने का सोचते हैं। रेलवे द्वारा कई चेतावनियों के बावजूद हम रेलवे क्रॉसिंग पर लगे फाटक के नीचे झुककर पार करने की कोशिश करते हैं। कई बार कुछ लोग जानलेवा घटना के शिकार हो जाते हैं।

कुछ ऐसी ही एक घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है जिसमें एक शख्स रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की हड़बड़ाहट में शख्स अपनी जान गंवा सकता था। हालांकि वह बाल-बाल बच गया, वरना उसकी जान जा सकती थी। इस आशय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि पटरी पार करने के दौरान अचानक रेल के आ जाने पर शख्स बाइक छोड़कर दूर हो जाता है तथा बाइक चकनाचूर हो जाती है और उसकी जान बच जाती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930