रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के साथ बालिका कु. गीता थौरानी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को कु. गीता ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 5 हजार मास्क नि:शुल्क वितरण के लिए भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना संकट के इस दौर में लोगों की सहायता के लिए बालिका कु. थौरानी की सेवाभावना की सराहना की। इस अवसर पर राजेश थौरानी तथा कु. सुरक्षा और कु. सोनल थौरानी भी उपस्थित थीं।
कोरोना संकट काल में कुमारी गीता की सेवा भावना की सराहना….जन्मदिन पर निशुल्क वितरण के लिए सीएम को भेंट किए 5 हजार मास्क
Related Posts
Add A Comment


















