दन्तेवाड़ा। जिले में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्ही योजनाओं में से एक है राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना। इस योजना अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जिनकी परिवार की स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है उस परिवार में ऐसे सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने पर जिस की कमाई से ही अधिकांश घर परिवार का गुजारा चलता हो तो ऐसे परिवार के वारिस मुखिया को विभाग द्वारा भरण-पोषण करने के लिए मदद के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिले में सभी विकासखंडों से कुल 45 हितग्राहियों को 20-20 हज़ार एकमुश्त, डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस तरह से कुल 9 लाख रुपये तक कि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। बहुत से ऐसे परिवार हैं जिनके घर में एक ही व्यक्ति पूरे घर का खर्च उठाता है ऐसे में अगर उस सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो अन्य सदस्यों को परिवार के भरण-पोषण करने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परन्तु अब राष्ट्रीय सहायता योजना से वे सरलतापूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इस योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि से लाभार्थी परिवार आम नागरिक अपनी दैनिक जरूरतों को पूर्ति कर सकते है। इस योजना का उद्देश्य निम्न वर्गीय परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। ताकि वह इस मुश्किल समय में अपना जीवन सही से व्यतीत कर सके। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के निम्न वर्गीय परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930