न्यूजीलैंड की खूबसूरती के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, ये देश कई कारणों से मशहूर है जिनमें से एक विचित्र कारण के बारे में आज आप जानने वाले हैं। जी हां, न्यूजीलैंड का कारडोना अपनी एक अलग पहचान के लिए जाना जाता है। यहां एक खास फेन्स (तार का बाड़ा) है, जिस पर हजारों की संख्या में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स टंगे हुए हैं। इस जगह पर महिलाओं के ब्रा टांगने की एक खास वजह है, जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। दरअसल, यहां कई महिलाएं अपनी दिल की मुराद पूरा कराने के लिए आती हैं और मन्नत मांगने के बाद कपड़े के अंदर से अपनी ब्रा उतार कर फेन्स पर टांग देती हैं। अपनी अलग पहचान और मान्यता के चलते अब कारडोना मशहूर टूरिस्ट प्लेस बन गया है। यहां कई टूरिस्ट तार पर लटके ब्रा की कहानी सुन पहुंचते हैं। दरअसल, इस जगह को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं, ब्रा उतार कर टांगने वाली महिलाओं की अलग-अलग मान्यता भी है।

कई लोगों का दावा है कि ऐसा करने से मन की मुराद पूरी हो जाती है, जिस वजह से अब यहां दिन-प्रतिदिन महिलाओं के आने की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी के साथ तार पर लटकते ब्रा भी बढ़ते जा रहे हैं। कहा जाता है कि ज्यादातर महिलाएं यहां अपने मनपसंद जीवनसाथी मिलने की उम्मीद से आती हैं। कहा जाता है कि महिलाएं अगर अपनी ब्रा उतार कर टांग दे तो उन्हें मनपसंद जीवनसाथी मिल जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस स्थान पर 1999 में चार ब्रा तारों पर टंगी नजर आई थी, हालांकि आज तक पता नहीं चल पाया कि वो ब्रा किसने टांगी थीं। समय के साथ-साथ तार पर ब्रा की संख्या बढ़ती गई। कई महिलाएं अब यहां आती हैं और अपनी ब्रा टांग जाती हैं। देखते ही देखते अब ये जगह इतनी मशहूर हो गई कि यहां ब्रा टांगने के एक परंपरा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि तारों पर से ब्रा चोरी भी होने लगे थे, चोर रात के समय अंडरगारमेंट्स चुरा ले जाते थे। लेकिन ब्रा चोरी होने के साथ-साथ उनकी संख्या भी बढ़ती गई। अब तो जो भी न्यूजीलैंड घूमने आता है वो इस जगह पर एक बार जरूर जाता है। कई टूरिस्ट महिलाएं भी यहां मन्नत मांगकर अपनी ब्रा जरूर टांगती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930