पवित्र महानदी, सोंढूर, पैरी के त्रिवेणी संगम राजिम के राजीव लोचन मंदिर परिसर में आज अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पूरा मेला स्थल विशाल विवाह मंडप में बदल गया था। यह अवसर था मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह का इस आयोजन में यहां 113 जोड़ों का सामुहिक विवाह सम्पन्न हुआ। राजिम माघी पुन्नी मेला के अवसर पर यह ऐतिहासिक पल था कि जिले गरीब 113 बेटियों के हाथ हजारों लोगों की गवाही में पीले हुए। श्री भगवान राजीव लोचन और श्री कुलेश्वर नाथ की पावन धरा में बेटियों को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया,  खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत , महासमुंद लोकसभा के सासंद श्री चुन्नीलाल साहू, अभनपुर विधायक  श्री धनेंद्र साहू, धरसीवां विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा,  जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर , स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों का आशीर्वाद मिला। 
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने वर-वधु को आशीष और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक शुभ अवसर है, कि आज राजिम के पवित्र धरा पर सामुहिक विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि आज यह पावन अवसर है जहां बेटियों को आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी बेटियों पर होती है। वे परिवार और समाज को जोड़ कर रखती है।
छत्तीसगढ़ की बेटियां  शासन की योजना का लाभ उठाकर सक्षम बने, 3 प्रतिशत ब्याज की दर पर महिला कोष और सक्षम योजना से ऋण लेकर व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  बेटियों के लिए ने इस योजना की ब्याज दर को 6 प्रतिशत से कम कर मात्र 3 प्रतिशत कर दिया। मंत्री श्रीमती भेड़िया ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और नवदम्पतियों को सफल और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत  ने कहा कि कोई भी परिवार अपने आप को कमजोर न समझे, सरकार हमेशा उनके  साथ है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के  स्वाभिमान और सम्मान के लिए कार्य कर रहे हैं। कर्ज माफी सहित समर्थन मूल्य, मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना का जिक्र कर  कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। उन्होंने सरकार की ओर से सभी नवदम्पतियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930