दतिया-भांडेर में गरीबों को पक्का मकान देने के लिए पीएम आवास योजनों के तहत पात्र लोगों को ढाई लाख की राशि तीन किश्तों में दी जाती है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिले भर में इन मामलों को लेकर जांच चल रही है। कुछ हितग्राही तो ऐसे हैं जिन्होंने मात्र राशि खर्च करने का प्रदर्शन करते हुए मानक स्तर का आवास भी नहीं बनाया है। अब इन सब पर सख्ती शुरू होने वाली है। नगर पालिका सहित नगर परिषदों ने अपने क्षेत्रों में पीएम आवास राशि का दुरुपयोग करने वाले लोगों को चिंहित करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद उनको नोटिस भेजकर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की भी तैयारी आरंभ कर दी है।

इसी क्रम में भांडेर नगर परिषद् ने अपने यहां 126 ऐसे लोगों की सूची तैयार की है। जिन्होंने आवास के लिए मिली राशि अन्य कार्यों में खर्च दी। इन लोगों को नपं ने नोटिस भी भेजे हैं। साथ ही कुछ पर पुलिस में एफआईआर के लिए भी प्रकरण भेज दिए गए हैं। जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उनसे सात दिवस के अंदर कार्य की प्रगति की रिपोर्ट मांगी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031