जयपुर। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस में सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से सचिन पायलट को हटा दिया है। कांग्रेस के खिलाफ बगावती रुख अपना चुके राजस्थान के सचिन पायलय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस की हाईकमान द्वारा बुलाई गई बैठक में आज सचिन पायलट शामिल नहीं हुए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सचिन पायलट ने कांग्रेस हाईकमान के सामने अपनी तीन शर्ते रखी हैं। जिसमें से कांग्रेस दो पर राजी है। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से आज तक ने लिखा है, अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाकर उन्हें राज्य का सीएम बनाया जाए। दूसरा, अविनाश पांडे को राजस्थान के प्रभारी पद से तुरंत हटाया जाए। तीसरा, सचिन पायलट ने अपने साथी विधायकों के लिए मंत्रिमंडल में अहम जगह मांगी है। लेकिन कहा जा रहा है कि कांग्रेस दो मांगों के लिए तैयार हो गई है लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर साफ कर दिया है कि सीएम तो अशोक गहलोत ही रहेंगे। कांग्रेस ने मंगलवार सुबह 10 बजे बैठक बुलाई थी। जिसमें सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस अब विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल हुए विधायकों को नोटिस भेजने की तैयारी में है। पार्टी का कहना है कि बार-बार विधायकों को चेतावनी दी गई थी, उनको आने के लिए बोला भी गया था लेकिन फिर भी वो बैठक में शामिल नहीं हुए, ऐसे में पार्टी नोटिस जारी कर सकती है। सूत्रों ने दावा किया है कि जयपुर के फेयरमोंट होटल में चल रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उपस्थित 102 विधायकों ने मांग की थी कि सचिन पायलट को पार्टी से हटा दिया जाए। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30