रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नेशनल एडरेस के बीच रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के मिलिटरी एयरबेस और कीव सहित प्रमुख शहरों पर मिसाइल हमले शुरू हो गए हैं। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि रूसी फोर्सेस ने कीव एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है। पुतिन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी देश ने इस वॉर में कूदने की कोशिश की तो उसे नतीजे भुगतने के लिए तैयार करना रहना चाहिए। ऐसी भी खबरें हैं कि कीव एयरपोर्ट पर कब्जा किया और ड्रोन से कीव की सरकारी इमारतों पर हमले शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक रूसी आर्मी मे यूएवी टीवी-2 से हमले किए हैं। इन ताजा हमलों में जन-धन की कितनी क्षति हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। इस समय यूक्रेन के कुछ प्रमुख शहर ही नहीं बल्कि पूरा यूक्रेन रूस के हमलों की जद में हैं। रूस की तीनों सेनाओं ने एक साथ यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के हमले के ऐलान के बीच ही यह हमला शुरू कर दिया। रूसी नेवी ने ब्लैक सी से यूक्रेन पर हमला किया है। इसके अलावा रूस की थल सेना तेजी से यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रही है। रूसी सेनाएं यूक्रेन की सरकार को सरेंडर के लिए बाध्य करने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए शहरी इलाकों को छोड़कर पॉवर स्टेशन्स और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में रूसी सेनाओं ने एक पॉवर स्टेशन को ध्वस्त कर दिया है। खारकीव पर भी रूसी सेनाओं ने हमला कर दिया है। खारकीव के लोग शेल्टर्स में चले गए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930