इंदौर के बाणगंगा इलाके में पिछले 10 दिन से लापता ड्राइवर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतक की लाश की उसी के घर में खुदाई के बाद बरामद कर लिया है। दरअसल,बाणगंगा इलाके के उमरीखेड़ा के पास कांकड़ में रहने वाले पेशे से ड्राइवर बबलू पिछले 10 दिनों से लापता थे। बबलू की पत्नी सोनू ने पुलिस थाने में जाकर अपने पति की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जब पूरे मामले की गहन जांच की तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। पुलिस को बबलू की पत्नी के बयानों पर शक हुआ वहीं, उसके बेटे से पूछताछ की गई तो पता चला कि सोनू ने अपने दोस्त रिजवान के साथ मिलकर अपने ही पति बबलू की हत्या की थी। हत्या के बाद लाश के अंग काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था और धड़ को घर में खोदकर गाड़ दिया गया। बबलू आए दिन अपनी पत्नी सोनू के साथ आए दिन मारपीट करता था। जिससे सोनू तंग आ गई थी। वहीं, सोनू की रिजवान नाम के युवक के साथ दोस्ती थी। वारदात वाले दिन दोनों ने मिलकर जहरीला पदार्थ डालकर दाल बाटी बनाई और बबलू को खिला दिया। बबलू की मौत के बाद उसकी लाश को छुपाने के लिए पहले बबलू की लाश के अंग को अलग अलग काटा और धड़ को घर में खुदाई कर दफना दिया। हत्या का राज खोलने में बेटे ने अहम भूमिका निभाई। क्योंकि इनका बेटा नशे का आदी है। और एक दिन उसने अपने दोस्तों के सामने कहा कि उसकी मां ने उसके पिता का मार कर गाड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद पूरे राज पर से पर्दा उठ गया। और खुदाई के बाद लाश भी बरामद हो गई। फिलहाल, पुलिस ने पत्नी सोनू को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930