रायपुर। मौसम विभाग ने आज एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के साथ एक और सिस्टम बन रहा है। जिसके चलते एक आज भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। गुरूवार से ही छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम में परिवर्तन हुआ है। कल से इन संभागों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। वहीं अब मौसम विभाग ने आज एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। गुरुवार को भी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। सुबह हल्की ठंड के साथ दोपहर की धूप अब चुभने लगी है और गर्मी बढऩे लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। बता दें कि गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में फिर मौसम में बदलाव के संकेत, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
Previous Articleपत्नी ने पति को टुकडों में बांटा, हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















