रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर डॉ. गिरीश चंदेल की नियुक्ति पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को बधाई एवं उनके प्रति हार्दिक आभार किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने हुए कहा कि राज्यपाल सुश्री उइके ने इंदिरा गांधी कृषि विवि के कुलपति पद के लिए स्थानीय एवं छत्तीसगढिय़ा की नियुक्त कर छत्तीसगढिय़ों का मान बढ़ाया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि विवि के कुलपति के पद पर छत्तीसगढिय़ा व्यक्ति की नियुक्ति से यह स्पष्ट है कि राज्यपाल सुश्री उइके छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढिय़ों के प्रति अथाह प्रेम है और वे अपने पद के अनुरूप अपने दायित्वों को भलीभांति समझती है और उसका निर्वहन करते हुए ही कोई भी फैसला लेती है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बीते कुछ दिनों से कुलपति की नियुक्ति को लेकर प्रदेश में जो माहौल बनाया जा रहा था, ऐसे लोगों को अपना जवाब मिल जरूर मिल गया होगा। बहरहाल इस नियुक्ति को लेकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने राज्य के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को बधाई दी है।
इंदिरा गांधी कृषि विवि में स्थानीय कुलपति की नियुक्ति पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने दी राज्यपाल को बधाई, कहा-बढ़ाया छत्तीसगढिय़ों का मान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















