स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बोरी विकासखंड धमधा में आज 25 फरवरी को दिन शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देश अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा 2022 के सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु विशेष बैठक आयोजन किया गया। बैठक में पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग व दिशा निर्देश दिया गया जिसमें आसपास के 15 प्राथमिक शाला, व माध्यमिक शाला के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे जिनको संस्था के प्राचार्य व केंद्र अध्यक्ष एके भारद्वाज ने विशेष दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता रामजी सिंह सहायक केंद्र अध्यक्ष राजेश शुक्ला, धीरजा चौधरी, संकुल समन्वयक श्री पटेल, अरुण कौशिक, बीडी देशलहरा, छाया सिंह, पल्लवी पवार,भारती गुप्ता, दीपिका पाल, सरस्वती मैम, नमिता पांडे, रोशनी, मनजीत कौर, हिमांशु स्वर्णकार एवं वीणा कोसरे सहित अन्य स्टॉप उपस्थित थे जिनको सफलतापूर्वक बोर्ड परीक्षा हेतु मार्गदर्शन किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930