छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर मिली है। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल है। बताया जाता है कि एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं इस घटना की खबर लगते ही क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। और मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किये। दरअसल, प्रेमनगर क्षेत्र से एक पिकप वाहन में लगभग 35 लोग सवार होकर एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने शिवपुर जा रहे थे। तभी बिरंचि बाबा धाम के पास पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। जहां तीन महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। वही लगभग 24 लोग घायल है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
छत्तीसगढ़ के इस जिले से आई दुखद खबर, सड़क हादसे में 4 की मौत, कई घायल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















