महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने एक लॉज में दबिश देकर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लड़कियों को छुड़ाया है। इनमें से एक छत्तीसगढ़ की फिल्म एक्ट्रेस भी शामिल है। इसके अलावा मुंबई और राजस्थान की एक-एक लड़की को पुलिस ने छुड़ाया है। मामले में पुलिस ने दो दलालों को दबोचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को पिंपरी चिंचवड़ में स्थित साईं लॉज में सेक्स रैकेट का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ग्राहक बनकर वहां पहुंची। वहीं जब आरोपी जाल में पूरी तरह से फंस गए तब पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट का धंधा सोशल मीडिया के जरिए चलाया जा रहा था। जिसमें अभिनेत्री और अन्य महिलाओं से जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला जा रहा था। पुलिस ने जिस्मफरोशी का धंधा जितेंद्र नाम का मुख्य आरोपी चलवा रहा था। पुलिस ने जितेंद्र हस्तीमल बोकाडिया उर्फ हितेश हस्तिमलजी ओसवाल और हेमंत साहू हैं। इसके अलावा मुकेश केशवानी, करण, यूसुफ, उर्फ लंगड़ा शेख के खिलाफ वाकड़ पुलिस स्टेशन कार्रवाई कर रही है।
लॉज में जिस्मफरोशी का धंधा, छत्तीसगढ़ की फिल्म एक्ट्रेस भी शामिल
Previous Articleउच्च शिक्षा सचिव भुवनेश यादव को अतिरिक्त दायित्व
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















