कल 1 मार्च को महाशिवरात्रि है, और समस्त शिव मंदिरों में इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर मेला का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा कई धार्मिक अनुष्ठान भी कराये जाते है। इसी कड़ी में सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में महाशिवरात्रि के अवसर पर महारूद्राभिषंक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी महाशिवरात्रि तदनुसार दिनांक 1 मार्च मंगलवार के पावन पर्व पर सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में दोपहर 1 बजे से महारूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ों शिव आराधक एक साथ सामूहिक रूप से श्री रूद्राभिषेक करते हैं। ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद ने इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुजनों को सपरिवार इष्ट मित्रों के सहित सादर आमंत्रित किया हैं।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















